Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद: पुलिस ने किया बलवा ड्रिल का सम्पूर्ण पूर्वाभ्यास

फिरोजाबाद: पुलिस ने किया बलवा ड्रिल का सम्पूर्ण पूर्वाभ्यास

फिरोजाबाद (हि.स.)। दंगा नियंत्रण योजना के अन्तर्गत बुधवार को यलो स्कीम के अनुसार पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में बलवा ड्रिल का सम्पूर्ण पूर्वाभ्यास किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड में दंगा नियंत्रण योजना के अन्तर्गत यलो स्कीम के अनुसार बलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान दंगा नियंत्रण ड्रिल की पूरी कार्यवाही करायी गयी। दंगा नियंत्रण ड्रिल की कार्यवाही के दौरान पुलिस के समक्ष आने वाली चुनौतियों के विषय में एवं परेड ग्राउण्ड में दंगा नियंत्रण का डेमोस्ट्रेशन कराकर बलवा ड्रिल की पूरी कार्यवाही जैसे अश्रु गैस, फायर बिग्रेड, लाठी पार्टी, घुड़सवार पुलिस आदि का प्रयोग कैसे किया जाता है इस सम्बंध में उच्चाधिकारियों द्वारा ब्रीफ किया गया। अभ्यास के दौरान समस्त पुलिस बल दंगा नियंत्रण उपकरण डण्डा, हेलमेट, फायवर शील्ड एवं बॉडी प्रोटेक्टर से सुसज्जित रहे।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश चन्द्र मिश्र ने बताया कि सम्पूर्ण ड्रिल की सकुशल कार्यवाही की गयी है। उन्होंने बताया कि समय-2 पर पुलिस बल द्वारा ऐसी कार्यवाही करायी जाती है।

दंगा नियंत्रण अभ्यास की कार्यवाही के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश चन्द्र मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर एवं नगर सर्किल के सभी प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष मय थाना पुलिस फोर्स व पुलिस लाइन पुलिस बल मौजूद रहा।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular