Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद पुलिस ने अवैध शराब सहित 16 तस्कर किये गिरफ्तार

फिरोजाबाद पुलिस ने अवैध शराब सहित 16 तस्कर किये गिरफ्तार

– जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने की कार्यवाही

फिरोजाबाद (हि.स.)। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने गुरूवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यवाही करते हुये अवैध शराब सहित 16 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्यवाही कर इन्हें जेल भेजा है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अधिकतर का आपराधिक इतिहास भी है।

थानाध्यक्ष पचोखरा संजुल पाण्डेय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर छापेमार कार्यवाही करते हुये दो अभियुक्तों पप्पू पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी ग्राम तारा नगर थाना पचोखरा व सचिन दीक्षित पुत्र राजेश दीक्षित निवासी ग्राम नगला सूरज थान पचोखरा को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से अवैध यूरिया निर्मित 16.35 लीटर शराब व 27 ढक्कन व 08 शीशी खाली विभिन्न ब्रान्ड विदेशी मदिरा आदि सामान बरामद किया है।

दूसरी कार्यवाही थाना मटसेना पुलिस ने की है। थानाध्यक्ष मटसेना अन्जीश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर आनन्द लोक कालौनी के पास दबरई से चार अभियुक्तों इकराम उर्फ अकरम पुत्र ववली निवासी दबरई थाना मटसेना, वी0 पी0 सिंह कुशवाह पुत्र रमेशचन्द्र, विनोद पुत्र पूरन सिंह निवासीगण दबरई थाना मटसेना व राघवेन्द्र यादव उर्फ रघु पुत्र जयराम निवासी नगला टाख थाना करहल मैनपुरी को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है।

तीसरी कार्यवाही थाना रामगढ़ पुलिस ने की है। थाना प्रभारी रामगढ़ हरवेन्द्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर अलग-अलग स्थानो से नाजायज शराब बेचते हुये पांच अभियुक्तों विधाराम जाटव पुत्र सुनहरीलाल शेखूपुर थाना रामगढ़, रोनी पुत्र निर्मल कुमार निवासी अम्बेडकर पार्क सैलई थाना रामगढ़, अंकुश पुत्र ओमकार सिंह निवासी दौलतपुर थाना नारखी, रुप सिंह पुत्र मेवालाल निवासी नसीराबाद थाना कोतवाली औरेया व ईलू उर्फ रोहित सिह पुत्र गोविन्द नगला बरी थाना रामगढ़ को गिरफ्तार किया है।

चौथी कार्यवाही थाना मक्खनपुर पुलिस ने की है। थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त करते हुये सूचना पर अलग-अलग स्थानों से दो अभियुक्तों सुरेश बाबू पुत्र मिश्रीलाल निवासी मोहल्ला जगजीवनराम नगर थाना रामगढ़ व अशोक कुमार पुत्र यादराम निवासी ग्राम घुनपई थाना मक्खनपुर को 844 पौआ अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।

छठवीं कार्यवाही थाना नगला सिंघी पुलिस ने की है। थानाध्यक्ष नगला सिंघी नितिन कुमार त्यागी ने सूचना पर तीन अभियुक्तों पुन्नीलाल पुत्र त्रिभुवननाथ निषाद निवासी ग्राम बांस झरना थाना नगला सिंघी, सरवन पुत्र रतन लाल निवासी ग्राम पीपरिया थाना नगला सिंघी व धनपाल पुत्र स्व0 ओमप्रकाश उर्फ पप्पू निवासी ग्राम गढ़ी थानी थाना नगला सिंघी को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से तमंचा, कारतूस व अवैध शराब बरामद की है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular