Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद : दो मोटर साईकिल चोर सहित छह अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद : दो मोटर साईकिल चोर सहित छह अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने शनिवार को दो मोटर साईकिल चोरों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्यवाही की है। 

थाना मटसेना उपनिरीक्षक कृपाल सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वाहन चैकिंग कर रहे थे तभी उन्होंने चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तगण फहीम पुत्र नूरूद्दीन निवासी सुपर फाइन कारखाना रोड नई बस्ती अब्बास नगर थाना रामगढ़ व अबरार पुत्र मुखत्यार खान निवासी मैडम वाली गली हबीव गंज थाना रामगढ़ को चोरी की मोटर साइकिल, तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। 
थाना उत्तर के उपनिरीक्षक सचिन कुमार ने पुलिस टीम के साथ सूचना पर जुआ खेल रहे मनोज पाठक पुत्र ओमप्रकाश, बबलू उर्फ बीर बहादुर जाटव पुत्र प्रेमसिंह, दीपू उर्फ दीपक गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता निवासीगण निवासी रहना पुरानी आबादी थाना उत्तर व पुष्पेन्द्र सविता पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी गांधी नगर वरी मोहल्ला थाना वकेबर जनपद इटावा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते व 19,000 रुपये की नकदी बरामद की है। 
इसके साथ ही थाना नगला सिंघी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ अभियुक्त रामसनेही पुत्र महावीर सिंह निवासी धरवाई थाना निवोहर आगरा को तमंचा सहित गिरफ्तार किया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular