Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद: दो पक्षों में फायरिंग, युवक की गोली लगने से मौत, दो...

फिरोजाबाद: दो पक्षों में फायरिंग, युवक की गोली लगने से मौत, दो घायल

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना क्षेत्रान्तर्गत गुरुवार की देर रात दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग हुई। घटना में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो अन्य लोग घायल हैं। घायलों को शिकोहाबाद के संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे चुनावी रंजिश भी बताई जा रही है।
शिकोहाबाद के गांव मोहनीपुरा निवासी सतीश और टीटू के बीच गुरुवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये। आरोप है कि इसी दौरान सतीश पक्ष ने फायरिंग की, जिससे टीटू उर्फ रोहित (22) पुत्र छोटे, जयदेवी पत्नी होरीलाल, धर्मेंद्र पुत्र चोव सिंह को गोली लगने से घायल हो गये। फायरिंग की घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिये शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने टीटू को मृत घोषित कर दिया। जबकि जयदेवी और धर्मेंद्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर शिकोहाबाद थाना पुलिस के साथ-साथ उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के कारणों की जानकारी ली। 

इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक देहात अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि घटना के हर पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपित पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ और लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular