Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद : दिल्ली पुलिस का फर्जी इंस्पेक्टर बनकर वसूली करने वाला गिरफ्तार

फिरोजाबाद : दिल्ली पुलिस का फर्जी इंस्पेक्टर बनकर वसूली करने वाला गिरफ्तार

फिरोजाबाद(हि.स.)। सिरसागंज थाना पुलिस टीम ने मंगलवार को एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त लोगों को खुद को दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर बताकर अवैध वसूली कर रहा था।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक ने चेकिंग के दौरान सौथरा चौराहे से एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अरविन्द कुमार सिंह, ओ ब्लॉक बनी बिहार गीता इंक्लेव बिन्दापुर वेस्ट दिल्ली बताया है।

वह मूलरूप से इटावा जिले का रहने वाला है और दिल्ली में रहकर पुलिस का नकली इंस्पेक्टर बनकर लोगों में रौंब गांठकर वसूली करता था। पिछले कई दिनों से अवैध गतिविधियों में लिप्त था। जिसकी सूचना मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी हुई है।

कौशल/राजेश तिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular