Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद : डेंगू व वायरल पीड़ित मरीजों की मदद के लिये लगा...

फिरोजाबाद : डेंगू व वायरल पीड़ित मरीजों की मदद के लिये लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 200 लोगों ने किया रक्तदान

फिरोजाबाद (हि.स.)। ड़ेंगू से पीड़ित बच्चों अन्य मरीजो की जिंदगी को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से फिरोजाबाद क्लब में बुधवार को स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग के लिए किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 200 रक्तदाताओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया।

रक्तदान शिविर में इंडियन रेड कॉस सोसाइटी, एस. ए. ब्लड डोनेशन क्लब, अखिल भारतीय पाल बघेल महासभा, सिक्योरिजेंस सिक्योरिटी सॉल्यूशन, साथी फाउंडेशन, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा, क्रीड़ा भारती, ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज, ग्लास मैन्युफैक्चरिंग एक्सपोर्ट एसोसिएशन, ट्रांस पेरेंट्स ओवरसीज, भारतीय स्वाभिमान फाउंडेशन, डॉ अम्बेडकर सेवा समिति, नौजवान समाज सेवा सोसाइटी का विशेष सहयोग रहा।। रक्तदान शिविर के अवसर पर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि डेंगू बुखार वायरस के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों में जनपद में जरूरतमंदों के लिए रक्त का अभाव हो गया है यह रक्तदान शिविर संजीवनी देने का कार्य करेगा, एक रक्तदाता चार लोगों की जान बचाता है।

इस मौके पर जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कहा कि आपका रक्तदान किसी के जीवन के लिए वरदान हो सकता है। हम सब ये संकल्प लें कि जररूतमंद बीमार, दुर्घटना में घायल या जरूरतमंद किसी भी व्यक्ति को आवश्यकता पड़ने पर जरूर रक्तदान करेंगे एवं दूसरों को प्रेरित भी करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular