Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद: डेंगू-वायरल से 13 की और मौत

फिरोजाबाद: डेंगू-वायरल से 13 की और मौत

फिरोजाबाद | गुरुवार को एक ही दिन में 13 लोगों की मौत हो गई। इनमें मासूम भी शामिल हैं। अब जनपद में मृतकों की संख्या 75 हो गई है। हालांकि सरकारी आंकड़ों में मृतकों की संख्या कम है। 

मोहल्ला ओझा नगर गली नंबर चार निवासी छह माह की मनु पुत्री मनोज कुमार ने गुरुवार तड़के दम तोड़ दिया। मनु की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी। करीब सात दिन से मनु आगरा के एत्मादपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती थी। वहीं, ओम नगर निवासी हर्ष कुशवाहा (9) पुत्र पप्पू कुशवाहा की जयपुर ले जाते समय मौत हो गई। उसका रामनगर में निजी चिकित्सक की क्लीनिक पर उपचार चल रहा था। न्यू आंबेडकर नगर निवासी मनीषा देवी (25) पत्नी नीरज जाटव की भी आगरा के निजी अस्पताल में मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में भर्ती नहीं कराने पर परिजन महिला को आगरा ले गए थे। उसकी जांच में भी डेंगू की पुष्टि हुई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular