Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार नाती की मौत, बाबा घायल

फिरोजाबाद: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार नाती की मौत, बाबा घायल

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उसके बाबा गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शिकोहाबाद शहर के मौहल्ला कटरा मीरा निवासी जितेन्द्र राठौर रविवार को अपने नाती नैतिक राठौर (13) पुत्र विनय राठौर को स्कूटी पर बैठाकर कहीं जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही स्कूटी इसी थाना क्षेत्र के एटा चौराहे के पास पहुंची तभी बालू से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जितेंद्र दूसरी तरफ जा गिरे, जबकि नैतिक ट्रक के पहियों के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल जितेन्द्र को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल भेजा। पुलिस रितिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी जहां शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। पुलिस ने मौके पर खड़े ट्रक को भी कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है।

शिकोहाबाद थाना पुलिस का कहना है कि ट्रक नंबर के आधार पर केस दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular