Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद: जिपंअ पद के भाजपा व सपा उम्मीदवार ने नामाकंन कर किया...

फिरोजाबाद: जिपंअ पद के भाजपा व सपा उम्मीदवार ने नामाकंन कर किया जीत का दावा

फिरोजाबाद (हि.स.)। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में भाजपा और सपा की महिला उम्मीदवारो ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। दोनों उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।
फिरोजाबाद जनपद में जिला पंचायत में कुल 33 सदस्य निर्वाचित होकर आए हैं। किसी भी पार्टी को अपना अध्यक्ष बनाने के लिये 17 सदस्यों का समर्थन चाहिए। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत पाने के लिये भाजपा और सपा के बीच सियासी जंग छिड़ी हुई है। समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले घोषणा करते हुए बार्ड संख्या 31 से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होकर आयी रुचि यादव को अपना उम्मीदवार बनाया था।
इसके बाद शुक्रवार को भाजपा ने प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह की पुत्रवधू, सुमित प्रताप की पत्नी हर्षिता सिंह को उम्मीदवार घोषित कर चुनाव मैदान में उतार दिया। हर्षित सिंह बार्ड संख्या 15 से सदस्य निर्वाचित होकर आई है। भाजपा और सपा दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा भी कर रही है। शनिवार को सबसे पहले सपा उम्मीदवार रुचि यादव अपने समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय पहुंची। 
उन्होंने जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद भाजपा उम्मीदवार हर्षित सिंह ने भी अपने समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन के बाद दोनों ही उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने अपनी-अपनी जीत का दावा भी किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा व सपा नेता जिला मुख्यालय पर मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular