Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद : जानलेवा हमला कर गांव में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी...

फिरोजाबाद : जानलेवा हमला कर गांव में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना नारखी पुलिस ने जानलेवा हमला कर गांव में दहशत फैलाने के तीन वांछित अभियुक्तों को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि 16 मई को दो पक्षों द्वारा गांव में अपने हाथों में लाठी डण्डा एव फरसा आदि लेकर एक-दूसरे के ऊपर जान से मारने की नियत से प्रहार किये थे। एक दूसरे के घर में घुसकर मारपीट व गाली गलौज की गई, जान से मारने की धमकी देते हुए पथराव किया गया तथा लॉकडाउन का उल्लंघन कर गाँव मे दहशत का माहौल पैदा किया गया। इस मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि थाना नारखी के उपनिरीक्षक सुधीर कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त के दौरान गांव से ही इस घटना के वांछित तीन अभियुक्तों सज्जनपाल पुत्र अमृतलाल, लाल मोहम्मद पुत्र अली खाँ व सलीम पुत्र लाल मोहम्मद निवासीगण कल्याणगढी थाना नारखी को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular