Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद : चुनावी रंजिश में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट,...

फिरोजाबाद : चुनावी रंजिश में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, दो लोग घायल

घायल एक युवक ने लगाया गोली मारने का आरोप
फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में मंगलवार को चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गये। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। जिससे दो लोग घायल हो गये। घायलों में से एक युवक ने गोली मारने का आरोप लगाया है। जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में दोनों का उपचार जारी है। चिकित्सक के अनुसार गोली लगने की पुष्टि जांच के बाद होगी। थाना नसीरपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित स्कूल के पास चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में मंगलवार को झगडा हो गया। कुछ ही देर में झगड़े ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि इसी थाना क्षेत्र के गांव घाघऊ से कुछ लोग आ गये। आरोप है कि इन लोगों ने पंचायत चुनाव में वोट न देने को लेकर मारपीट कर दी। जिसमें कुंवरपाल पुत्र रामखिलाडी व शीलेश पुत्र रामगोपाल घायल हो गये। घटना के बाद आरोपी फरार हो गये। परिजन दोनों घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी लेकर आये। जहां चिकित्सक ने उन्हें भर्ती कर उपचार दिया है। घायल कुंवरपाल के परिजनों का आरोप है कि उसे गोली मारी गई जो उसकी जांघ में लगी है।  घटना से थाना पुलिस को भी अवगत कराया गया है। मारपीट का वीड़ियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होना बताया जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक मुहम्मद शाहिद का कहना है कि दो लोग घायल अवस्था में आये हैं। परिजनों का कहना है गोली मारी है हमने प्राथमिक उपचार दिया है हालत स्थिर है। बाकी गोली लगने की बात की पुष्टि जांच आदि के बाद होगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular