Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद: उड़ीसा से तस्करी कर लाये गये 50 लाख के गांजा सहित...

फिरोजाबाद: उड़ीसा से तस्करी कर लाये गये 50 लाख के गांजा सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। एसओजी, सर्विलांस व थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात्रि उड़ीसा से अवैध तस्करी के लिए ट्रक में ले जाए जा रहे करीब 05 कुन्तल गांजा सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजा की अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये है। पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर जेल भेजा है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ अखिलेश नारायण ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज आजाद पाल सिंह व प्रभारी एसओजी व सर्विलांस टीमों ने उखरेन्ड कट एनएच-2 से घेराबन्दी करते हुए एक ट्रक नम्बर यूपी 14 केटी 0769 को पकड़ा है। इस ट्रक से 04 कुन्तल 80 किलो गांजा मादक पदार्थ बरामद किया है। जिसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रूपये है। मौके से एक अभियुक्त सतेन्द्र पुत्र मेवाराम निवासी नगला डुकरिया थाना कासगंज जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया है। जबकि इसका एक अन्य साथी अनिल निवासी सिकन्द्रराराऊ अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

बताया कि पूछताछ में पता चला है कि ये लोग उड़ीसा से अवैध गांजा लेकर आते थे एवं विभिन्न जनपदों में सप्लाई करते थे। एक टीम का गठन कर उसे रवाना कर दिया गया है जिससे इस रैकेट का पर्दाफाश हो सके।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular