Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, एक झुलसा

फिरोजाबाद: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, एक झुलसा

फिरोजाबाद (हि.स.)। जसराना थानाक्षेत्र अन्तर्गत बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। जबकि एक युवक झुलस गया। झुलसे युवक को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है।

थान जसराना के शाहपुर कला निवासी भरत सिंह (50) पुत्र भूप सिंह अपने भतीजे शिवदत्त (18) पुत्र राजेश के साथ खेतों में काम कर रहे थे। बताया जाता है कि तभी आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबादी शुरू हो गयी। कुछ देर बाद अचानक बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से भरत सिंह व शिवदत्त झुलस गये। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के साथ ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र जसराना ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने भरत सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिवदत्त को उपचार के लिये रेफर कर दिया।

लेखपाल आदि ने गांव पहुंचकर निरीक्षण किया है। भरत सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular