Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद: अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

फिरोजाबाद: अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना टूण्डला पुलिस ने सोमवार की रात अवैध शराब फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दोनों को जेल भेजा है। 
थाना टूण्डला प्रभारी केशव दत्त शर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी उन्होंने सूचना पर अवैध शराब बनाकर बेचने वाले दो अभियुक्तों अनुज प्रताप उर्फ अन्नू पुत्र सतेन्द्र सिह निवासी मौहल्ला पहाड़ीपुर भोडेला थाना नारखी व भानू प्रकाश पुत्र गोपाल सिह निवासी गुढ़ाईच थाना सहपऊ जनपद हाथरस को शिवपुरी कालोनी के पास कैनरा बैंक एटीएम एटा रोङ पर बने मकान से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम ने इनके कब्जे से मिलावटी अंग्रेजी शराब के 63 पौआ,16 हाफ व शराब बोतलें, कूट रचित 940 ढक्कन, क्यू आर कोड, 350 खाली शराब के क्वार्टर, बोतल 154 व खाली हाफ बोतल 71, खाली प्लास्टिक की बोतलें 150, एक प्लास्टिक की कट्टी, 180 एमएल शीशी बोतल में शराब बनाने वाला कलर, एक किलो यूरिया खाद, एक प्लास्टिक मग व एक कीप व एक स्कूटी बरामद किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular