Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद : अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मारी, रेफर

फिरोजाबाद : अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मारी, रेफर

फिरोजाबाद (हि.स.)। नारखी थानाक्षेत्र अन्तर्गत बुधवार की बीती रात अज्ञात लोगों ने एक युवक को गोली मारकर फरार हो गये। गम्भीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही आरोपितों की तलाश में जुट गयी है।

नारखी क्षेत्र के लतीफपुर कोटला निवासी अतुल (27) को बुधवार की देर रात्रि किन्ही लोगों ने गोली मार दी। गोली युवक के सीने में लगी और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में घायल को उपचार के लिये सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक सिद्धार्थ यादव ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत नाजुक बताते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया। इधर सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे पैसों का लेन-देन निकलकर सामने आ रहा है।

इस सम्बंध में सीओ टूण्डला ने बताया कि घायल अतुल के सीने में गोली लगी है। घायल से पूछताछ में कुछ लोगों के नाम प्रकाश में आये हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिये टीमों का गठन किया गया है। इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

कौशल/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular