फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने बुधवार को दो शातिर चोरों को सैफई से चोरी ट्रैक्टर एवं ट्रॉली के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है।
थाना सिरसागंज उपनिरीक्षक मौहम्मद खालिद पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि थाना क्षेत्र सैफई इटावा से चोरी ट्राली व ट्रैक्टर को चोर लेकर बेचने जा रहे है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी करते हुये उन्होंने दो अभियुक्तों सुबी पुत्र रामप्रकाश निवासी किल्ली थाना बसरेहर जिला इटावा व रजित कुमार पुत्र राजन सिंह उर्फ राजेन्द्र सिंह निवासी सईयदपुर थाना बरनाहल जिला मैनपुरी को ट्रैक्टर ट्राली समेत गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्ताें ने ट्रैक्टर चोरी की वारदात स्वीकार की और बताया कि ट्रैक्टर ट्राली थाना क्षेत्र सैफई के ग्राम नगला राठोर से चुराई थी।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल
