Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफायरिंग का करते चोर का वीडियो वायरल, तलाश में जुटी कई थाने...

फायरिंग का करते चोर का वीडियो वायरल, तलाश में जुटी कई थाने की पुलिस

कानपुर (हि.स.)। जूही थाना क्षेत्र में फायरिंग करते हुए शातिर चोर लकी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। यह जानकारी होते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। उसकी गिरफ्तारी जूही थाने की अन्य थानों की पुलिस को भी लगाया गया है।

डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि जूही क्षेत्र का निवासी लकी भर्ती उर्फ लकी कारतूस का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह 23 नवंबर की रात मार्बल मार्केट बड़ा बाजार में अपने साथियों के साथ शराब पीने के बाद हवाई फायरिंग शुरू करने लगा। इतना ही निडर हो चुके अपराधी ने फायकरते हुए वीडियो बनाकर सोशल पर वायरल कर दिया। वीडियोे वायरल होने की जानकारी होते ही उसके बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि उसके खिलाफ जूही थाने में छह आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

वायरल हुए वीडियो में वह मुंह में सिगरेट और हाथ में देसी तमंचा लेकर हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है। जूही थाने की पुलिस तक वीडियो आने के बाद चोर के घर छापामारी की गई, लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही फरार हो गया। डीसीपी साउथ ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई थाने की पुलिस को भी लगाया है।

शातिर चोर लकी कारतूस गैंग बनाकर करता है चोरियां

जूही थाने की पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि शातिर चोर लकी कारतूस अकेले नहीं है, बल्कि उसका पूरा गैंग है। गैंग बनाकर चोरी, लूट समेत अन्य वारदातों को अंजाम देता है। वीडियो वायरल होने के बाद शातिर के खिलाफ जूही थाने की पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज कर ली है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular