Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाफातिमा स्कूल में सम्मानित हुआ आल इंडिया टापर

फातिमा स्कूल में सम्मानित हुआ आल इंडिया टापर


संवाददाता
गोंडा। फातिमा स्कूल में महान दार्शनिक, समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय सांख्यिकी सेवा में पहली रैंक लाने वाले स्कूल के पूर्व छात्र अस्तित्व रंजन श्रीवास्तव को प्रधानाचार्य फादर पॉल कोरेया ने सम्मानित किया। कालेज द्वारा अस्तित्व के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने अस्तित्व को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता में सबसे ज्यादा माता-पिता एवं गुरु जनों का योगदान रहता है। अस्तित्व की यह बड़ी उपलब्धि हम सभी के लिए गौरव की बात है। हमें आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि वह आगे चलकर हम सभी का नाम रोशन करते रहेंगे। कक्षा 11 की छात्रा आस्था सिंह ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों के महत्व पर प्रकाश डाला एवं जीवन में अमल करने का आग्रह किया। उनके विचार सदैव युवाओं को प्रेरित करते रहते हैं जिनका देश के विकास में सदैव ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इस अवसर पर नवनीत, अर्शिया एवं आस्था को भी सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूल की हेड मिस्ट्रेस, सिस्टर कोऑर्डिनेटर एवं शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा बच्चे मौजूद थे।

फातिमा स्कूल में सम्मानित हुआ आल इंडिया टापर

RELATED ARTICLES

Most Popular