Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाफातिमा परिवार ने होली के अवसर पर रेलवे गोंडा कुली भाइयों को...

फातिमा परिवार ने होली के अवसर पर रेलवे गोंडा कुली भाइयों को गिफ्ट एवं मिठाई देकर सम्मानित किया।

शिक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शारीरिक, बौद्धिक, भावनात्मक, आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना है। इसी क्रम में आज फातिमा परिवार ने होली के अवसर पर रेलवे स्टेशन गोंडा के 50 कुली भाइयों को, अपने शारीरिक परिश्रम के द्वारा यात्रियों के सफर को आरामदायक एवं सरल बनाने के लिए गिफ्ट एवं मिठाई देकर एवं गुलाल टीका लगाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य फादर अरुण मोरस ने कुली भाइयों की भूमिका की सराहना करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन के लिए होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी मतभेदों को भुलाकर ,एकता भक्ति एवं प्रेम का संदेश देता है। जिससे हम सभी में एक नई ऊर्जा एवं स्फूर्ति पैदा होती है। इस अवसर पर सभी कुली भाइयों ने फातिमा परिवार का तहे दिल से धन्यवाद दिया, उन्होंने कहा हम सभी को यह सम्मान पाकर दिली खुशी हो रही है। हम अत्यंत गर्व महसूस कर रहे हैं।

फातिमा परिवार ने होली के अवसर पर रेलवे गोंडा कुली भाइयों को गिफ्ट एवं मिठाई देकर सम्मानित किया।
RELATED ARTICLES

Most Popular