Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाफातिमा चर्च गोंडा में क्रिसमस की तैयारी जोरों पर ।

फातिमा चर्च गोंडा में क्रिसमस की तैयारी जोरों पर ।

वोडा गोंडा हर वर्ष क्रिसमस 25 दिसंबर को बड़ा दिन के रूप में मनाया जाता है। प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन को लोग बड़े ही धूमधाम के साथ दुनिया भर में मनाते हैं। इस दिन लोग घरों में क्रिसमस ट्री को सुंदर तरीके से सजाते हैं एवं चर्च जाकर प्रार्थना करते हैं और कैंडल जलाते हैं ।इसके अलावा तमाम तरह के व्यंजन बनाकर और केक काटकर एक दूसरे को खिलाते हैं। वहीं छोटे-छोटे बच्चों को इस दिन अपने सांता क्लाज से चॉकलेट एवं गिफ्ट का इंतजार रहता है। प्रधानाचार्य फादर पाल कोरेया ने प्रभु यीशु मसीह के बताए रास्ते पर चलने का आग्रह किया, जिससे जीवन में सुख शांति एवं आपस में भाईचारा बना रहे और लोग जरूरतमंदों की मदद कर सकें। इस अवसर पर फादर जॉन रोनी डिसूजा, सिस्टर स्मिता, सिस्टर चैतन्या, सिस्टर कॉलिस्टा, सिस्टर लीडिया एवं काफी लोग मौजूद थे। फादर ने सभी लोगों को क्रिसमस एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

फातिमा चर्च गोंडा में क्रिसमस की तैयारी जोरों पर ।
फातिमा चर्च गोंडा में क्रिसमस की तैयारी जोरों पर ।
फातिमा चर्च गोंडा में क्रिसमस की तैयारी जोरों पर ।
फातिमा चर्च गोंडा में क्रिसमस की तैयारी जोरों पर ।
RELATED ARTICLES

Most Popular