Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफाइलेरिया की गोलियां खाकर डीएम ने अभियान का किया आगाज

फाइलेरिया की गोलियां खाकर डीएम ने अभियान का किया आगाज

– फाइलेरिया बीमारी को खत्म करने के लिए अधिकारियों ने लिया संकल्प

हमीरपुर (हि.स.)। जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण ने सोमवार को फाइलेरिया की दवा स्वयं खाकर तथा फाइलेरिया को जनपद से पूर्णतः उन्मूलन करने की शपथ दिलाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया।

कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी वित्त/ राजस्व रमेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नागेंद्र नाथ यादव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, सीएमओ डॉ0 अशोक कुमार रावत, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर सहित मौजूद सभी अधिकारियों ने फाइलेरिया की दवा खायी। जिलाधिकारी ने फाइलेरिया बीमारी को खत्म करने में अपना सहयोग देंने आज से फाइलेरिया रोधी दवा स्वास्थ्य कर्मियों व आशा दीदी के निर्देशानुसार उनके सामने खाने की एवं घर के अन्य सदस्यों और अपने गांव/शहर के लोगों को भी फाइलेरिया की दवा खाने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत फाइलेरिया ( हाथीपाव ) जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए सरकार द्वारा हर वर्ष सामूहिक दवा सेवन ( रूष्ठ्र) फाइलेरिया मुक्त अभियान के दौरान फाइलेरिया रोग से बचाव की दवा मुफ्त में खिलाई जाती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष यह दवा 22 नवम्बर से 07 दिसम्बर 2021 तक घर-घर जाकर खिलवाई जाएगी। आप सब यह दवा जरूर खाये ताकि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव किया जा सके। आओ हम सब मिलकर अपने गांव, शहर, जिला और देश को फाइलेरिया मुक्त बनाएं और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में भागीदार बने।

RELATED ARTICLES

Most Popular