Thursday, February 12, 2026
Homeमनोरंजन'फाइटर' के रिलीज होने से पहले दीपिका पादुकोण ने किए तिरुपति बालाजी...

‘फाइटर’ के रिलीज होने से पहले दीपिका पादुकोण ने किए तिरुपति बालाजी के दर्शन

दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस हैं। दीपिका फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘फाइटर’ में व्यस्त हैं। ये फिल्म इस समय चर्चा में है। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था। ”फाइटर” की चर्चा के दौरान दीपिका ने तिरुपति बालाजी के दर्शन किए।

दीपिका ने आंध्र प्रदेश के मशहूर तिरुपति बालाजी के चरणों में माथा टेका। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। तिरुपति बालाजी मंदिर में तमाम भक्त और सेलिब्रिटी दर्शन करने आते हैं। दीपिका ने तिरुपति बालाजी के दर्शन किए। ट्विटर अकाउंट पर दीपिका का तिरुपति बालाजी मंदिर का एक वीडियो शेयर किया गया है। दीपिका ने इस बार ट्रेडिशनल लुक अपनाया। दीपिका को सलवार, कमीज और तोधानी में देखा गया।

इसी बीच दीपिका की फिल्म ‘फाइटर’ का कुछ दिनों पहले रिलीज हुए टीजर के बाद दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में वह एक स्क्वाड्रन लीडर की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘पठान’ वहीं ‘फाइटर’ को ‘वॉर’ डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी।

लोकेश चंद्रा/सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular