Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान, दो माह पूर्व हुई थी शादी

फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान, दो माह पूर्व हुई थी शादी

मीरजापुर (हि.स.)। मडिहान थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। शादी के दो महीने बाद ही विवाहिता के आत्महत्या करने के कारण का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

दाढ़ीराम गांव निवासी रमेश पाल की पत्नी प्रभावती (22) ने फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे से सुबह काफी देर तक न निकलने पर परिजन ने जब कमरे में देखा तो विवाहिता का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के संबंध में परिवार से पूछताछ की। शादी दो महीने पूर्व ही हुई थी। मौत की सूचना मिलते ही मायके वाले भी पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गिरजा शंकर/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular