Sunday, April 5, 2026
Homeराष्ट्रीयफांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या

फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या

प्रयागराज(हि.स.)। अतरसुइया थाना क्षेत्र के दरियाबाद मोहल्ले में गुरूवार की रात एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि उसकी मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

अतरसुइया के अंसाद नगर दरियाबाद निवासी नाजरीन 25 वर्ष पत्नी मोहम्मद असगर के एक बेटा है। पति जीवन यापन के लिए दर्जी का काम करता है। गुरूवार की रात कतिपय कारणों से क्षुब्ध होकर घर के अन्दर नाजरीन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही उसके परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उसकी मौत की खबर मिलते ही शुक्रवार सुबह उसके मायके वाले थाने पहुंचे है।

अतरसुइया थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के ससुराल वालों ने सूचना दिया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृत्यु का अस्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। अबतक कोई तहरीर मायके वालों ने नहीं दिया है। यदि कोई तहरीर देंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular