बागपत (हि.स.)। सहारनपुर के रहने वाले हेडकांस्टेबल का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। हैडकाॅस्टेबल सहारनपुर का रहने वाला था और बागपत के छपरौली थाने में तैनात था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हैै।
अमर राणा सहारनपुर जिले के हकीकत नगर पंजाबी बाग थाना सदर बाजार के रहने थे। वर्तमान में उनकी डयूटी बागपत जिले के छपरौली कोतवाली में चल रही थी। एसपी बागपत ने बताया कि एक मई को अमर राणा की डयूटी शामली के पंचायत चुनाव मेें लगायी गई थी। चार मई की शाम को डयूटी से वह वापस कोतवाली छपरौली लौटे। जिसके बाद उनकी वीवीआईपी डयूटी बुलंदशहर में लगा दी गई। अमर राणा व अन्य कर्मचारियों को रा़त्रि में ही डयूटी के लिए रवाना होना था, लेकिन सुबह ड्यूटी जाने के लिए सभी कर्मचारी एकत्र हुए। अमर राणा ने फोन नहीं उठाया।
जिसके बाद उनको देखने के लिए एक पीआरडी जवान को कमरे पर भेजा गया। पीआरड़ी जवान ने सूचना दी की अमर राणा का शव उसके कमरे के पंखे से लटका हुआ हैै। सूचना पर छपरौली पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गयी है।
सचिन त्यागी
