Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेश फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

 फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

कानपुर (हि.स.)। बर्रा गांव में सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग पहुंचे और दमाद एवं देवर पर बेटी की हत्याकर शव को फांसी के फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। बर्रा थाना की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बिधनू थाना क्षेत्र की निवासी रेशमा (22) की शादी दो वर्ष पूर्व उसके माता-पिता ने बर्रा गांव निवासी राहुल के साथ की थी। सोमवार की सुबह रेशमा का शव ससुराल में कमरे के अन्दर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उधर खबर मिलते ही रेशमा के परिवार के लोग भी बर्रा पहुंच गए। मायके वालों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। हत्या का आरोप उसके पति एवं देवर पर लगा है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना प्रभारी का कहना है कि मायके पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। रेशमा की मौत का स्पष्ट कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular