Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफल और सब्जी के नीचे छिपाकर ले जाई जाया जा रहा एक...

फल और सब्जी के नीचे छिपाकर ले जाई जाया जा रहा एक करोड़ का गांजा पकड़ा

गाजियाबाद (हि.स.)। कविनगर पुलिस ने सोमवार को एक ट्रक में फल और सब्जी के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा आठ कुन्तल गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक गांजा तस्कर को गिरफतार किया है जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। बरामद किए गए गांजे की कीमत  अंर्तराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रूपये बताई गई है। एसप सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि इस संबंध में दसरथी निवासी सुनागढा जिला खोरापूट उडीसा को गिरफतार कर लिया गया है। जबकि इसके दो अन्य साथी मनोहर और भास्कर फरार हो गये है। वर्मा ने बताया कि यह गांजा कुल 26 बोरो में भरा हुआ था ।इस गाडी को एस्कोर्ट करने के लिए एक कार भी पीछे पीछे चल रही थी। इस कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। यह गांजा उडीसा से लाया गया था और इसकी योजना दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular