Saturday, April 4, 2026
Homeमनोरंजनफर्स्ट लुक के साथ हुआ शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म का ऐलान,...

फर्स्ट लुक के साथ हुआ शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म का ऐलान, साथ में नजर आएंगे ये दो कलाकार

बॉलीवुड के कई स्टारकिड्स की किस्मत संवार चुके फिल्ममेकर करण जौहर की लिस्ट में अब संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर का नाम भी जुड़ गया है। करण जौहर ने पिछले साल मार्च में ही यह ऐलान कर दिया कि शनाया कपूर जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं, लेकिन इस फिल्म को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई थी। वहीं अब गुरुवार को मेकर्स ने शनाया कपूर की फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म का नाम ‘बेधड़क’ होगा और इस फिल्म में शनाया कपूर के साथ टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा भी नजर आएंगे। फिल्म के ऐलान के साथ सभी कलाकारों का फर्स्ट लुक और पोस्टर भी जारी किया है। करण जौहर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ‘हम आपके लिए नए जमाने का पोस्टर लेकर आ रहे हैं, जो कि जुनून, इंटेंसिटी से भरपूर है। ‘

पोस्टर में शनाया अपने दोनों लीड एक्टर के साथ काफी ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। शनाया कपूर ‘निमृत’, गुरफतेह पीरजादा ‘अंगद’ और लक्ष्य करण के किरदार में नजर आएंगी। वहीं लक्ष्य लालवानी इस फिल्म के अलावा धर्म प्रोडक्शन की फिल्म दोस्ताना 2 में भी नजर आएंगे, जबकि अभिनेता गुरफतेह पीरजादा इससे पहले धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘गिल्टी’ में नजर आ चुके हैं। बेधड़क का निर्देशन शशांक खेतान करेंगे।

फैंस भी यह देखने के लिए बेकरार हैं किफिल्म में ये तीनों न्यूकमर्स क्या कमाल दिखाते हैं और वह अपने अभिनय से दर्शकों का दिल किस हद तक जीत पाते हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular