फर्रुखाबाद (हि.स.)। सपा प्रदेश हाई कमान ने मोहम्मद यूनुस अंसारी पर दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें फिर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नामित किया है। यह खबर पाते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें लखनऊ से वापस आने पर उन्हें फूल मालाओं से लादकर मोहम्मद यूनुस अंसारी का स्वागत किया।
इस मौके पर यूनुस अंसारी ने कहा कि वह संगठन के हित में निष्ठा और ईमानदारी से काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। उन्होंने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री अंसारी के फतेहगढ़ आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
चन्द्रपाल
