Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद सदर विधानसभा से कांग्रेस ने लगाया लुईस खुर्शीद पर दांव

फर्रुखाबाद सदर विधानसभा से कांग्रेस ने लगाया लुईस खुर्शीद पर दांव

चन्द्रपाल सेंगर

फर्रुखाबाद (हि.स.)। तीसरे चरण में जिले में होने जा रहे विधान सभा चुनाव में सियासी पारा आसमान पर पहुंच गया है। हर दल विजय हासिल करने के लिए मजबूत और दमदार उम्मीदवार की तलाश में जुट गया है। इसी के चलते फर्रुखाबाद सदर सीट से कांग्रेस ने पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। लुईस खुर्शीद के पति सलमान खुर्शीद केंद्र सरकार के विदेश मंत्री रह चुके हैं। लुईस खुर्शीद खुद कायमगंज विधानसभा से एमएलए रह चुकी हैं।

सदर विधान सभा मे कांग्रेस की उम्मीदवार बनी लुईस खुर्शीद का राजनीतिक इतिहास किसी से छिपा नहीं है। कायमगंज के गांव पितोरा के रहने वाले सलमान खुर्शीद के पिता खुर्शीद आलम फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुके है। वह कर्नाटक के राज्यपाल भी रहे हैं। सलमान खुर्शीद कांग्रेस के कार्यकाल में दो बार केंद्रीय मंत्री का पद सभाल चुके हैं। सलमान के नाना डॉक्टर जाकिर हुसैन देश के राष्ट्रपति रह चुके है। 2022 में होने जा रहे विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने फर्रुखाबाद की सदर विधानसभा से सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को चुनाव मैदान में उतारा है। लुईस खुर्शीद कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं।

उन्होंने वर्ष 2002 में हुए विधान सभा चुनाव में भाजपा के सुशील शाक्य को पराजित कर कांग्रेस का झंडा फहराया था। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद को 34,908 वोट मिले थे। भाजपा के सुशील शाक्य को 30,644 मतों पर संतोष करना पड़ा था। इस बार कांग्रेस ने सदर विधानसभा से लुइस खुर्शीद पर दांव लगाया है। लुईस खुर्शीद के कांग्रेस प्रत्याशी घोषित ही सियासी पारा आस मान पर पहुंच गया है।

कयास लगाया जा रहा है कि सपा सदर विधानसभा से मनोज अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतार रही है। जिसका जिक्र पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के अति करीबी रहे विश्वास गुप्ता ने व्हाट्सएप पर किया है। श्री गुप्ता ने सपा नेताओं को आगाह करते हुए कहा है कि वह अब अटैची वाले नेता जी, दरी बिछाने को तैयार हो जाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular