फर्रुखाबाद (हि.स.)। थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में बुधवार को शिक्षक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी शिक्षक सुधीर यादव (34) पुत्र शैतान सिंह का शव आज सुबह छत के बीम में कपड़े के फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों ने जब सुधीर को फांसी पर लटकता देखा तो उसकी पत्नी को सूचना दी। सूचना पर यूपी 112 पुलिस व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सुधीर पत्नी उमा देवी व पुत्र अंश एवं सोम के साथ रहता था। वह मूल रूप से जनपद मैनपुरी के भोगांव थाने के देवीपुर गांव का रहने वाला था। पिछले छह माह से वह पैरालाइसिस से पीड़ित हो गया था। सुधीर प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था। घटना की सूचना पर उसके परिजन मोके पर पहुंच गए हैं। फरवरी, 2018 में पिता की मृत्यु हो जाने के बाद मोहम्मदाबाद के शास्त्री नगर में जगह लेकर मकान बना लिया था।
मां अंगूरी देवी ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या की गई है। थानाध्यक्ष प्रताप बिंदु ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
फर्रुखाबाद : शिक्षक का फंदे पर लटकता मिला शव, हत्या का आरोप
RELATED ARTICLES
