Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद शराब कांड : मृत तीनों युवकों का हुआ पोस्टमार्टम, विसरा सुरक्षित

फर्रुखाबाद शराब कांड : मृत तीनों युवकों का हुआ पोस्टमार्टम, विसरा सुरक्षित

फर्रुखाबाद(हि.स.)। थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई तीन लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम हुआ। तीनों के शवों में एल्कोहल की पुष्टि हुई है, जिसके बाद विसरा को सुरक्षित कर लिया गया है।

कोतवाली मोहम्मदाबाद के अहिमलापुर निवासी जितेन्द्र सिंह (55), मोनू (27) और कन्नौज के छिबरामऊ गीतापुरम कॉलोनी निवासी ओमवीर सिंह (32) की अंग्रेजी शराब पीने से मौत हो गयी थी। घटनास्थल की जांच के बाद जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शवों का पोस्टमार्टम पैनल से करानें के आदेश दिये। रात में ही पुलिस शवों को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची।

पैनल में मौजूद चिकित्सक डॉ. डॉ. विजय अनुरागी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी सोमेश अग्निहोत्री, डॉ. अमित अग्रवाल ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, लेकिन अभिलेख पूरे नहीं होने पर पोस्टमार्टम नहीं हो सका। आधी रात के बाद पुलिस की लिखापढ़ी पूरी हुई। इसके बाद परिजन कन्टर खोजबीन कर कही से सुबह 5 बजे खुद लेकर आये। सुबह पैनल से हुए पोस्टमार्टम में चिकित्सकों ने विसरा को सुरक्षित कर लिया है। रिपोर्ट में एल्कोहल की पुष्टि हुई है।

चन्द्रपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular