Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद : विवाह में शामिल होने आया चालक गंगा में डूबा

फर्रुखाबाद : विवाह में शामिल होने आया चालक गंगा में डूबा

फर्रुखाबाद (हि.स.)। पड़ोसी जिला शाहजहांपुर से विवाह समारोह में शामिल होने आया लोडर चालक शनिवार को गंगा नहाते समय डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाकर तलाश शुरू करा दी है। खबर लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चला है।

पड़ोसी जिला शाहजहां के गांव रोजा का रहने वाला सुनील कुमार(45) लोडर चलाने का काम करता है। उसकी बेटी गुड्डी देवी की ननद शिवानी निवासी गंगोली थाना मऊ दरबाजा की बारात शनिवार शाम आने वाली है। वह इस विवाह समारोह में शामिल होने आया था। आज सुबह वह पंचाल घाट पर गंगाजी में नहा रहा था। एकाएक वह गहरे पानी में डूब गया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाकर उसकी तलाश शुरू करा दी है। उसका अभी तक कोई पता नहीं चला है। कोतवाल वेदप्रकाश ने बताया कि गंगा की धार तेज होने की वजह से गोताखोरों को ढूंढना मुश्किल हो रहा है। तलाश जारी है। डूबे चालक की बेटी को सूचना भेज दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular