Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद लेखपाल से आजिज किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर दिया...

फर्रुखाबाद लेखपाल से आजिज किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर दिया धरना

फर्रुखाबाद (हि.स.)। तहसील सदर के मौजा खीमसेपुर क्षेत्र के लेखपाल की रिश्वतखोरी के विरुद्ध सोमवार को किसानों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने भाकियू के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और लेखपाल को तत्काल हटाए जाने की मांग की । 
बताते चलें कि खीमसेपुर क्षेत्र के लेखपाल शैलेंद्र किसानों से अमल दरामद करने की रुपए मांगते हैं। मना करने पर वह किसानों से मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। कई किसानों के मुखिया के मरने के बाद उनकी संपत्ति परिजनों के नाम दर्ज नहीं की गई और जब भाकियू नेताओं ने लेखपाल से बातचीत की तो लेखपाल शैलेंद्र मारपीट पर आमादा हो गया। लेखपाल की दबंगई के विरोध में सैकड़ों की संख्या में किसान आज कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ पहुंचे । उन्होंने लेखपाल के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की । लेखपाल के कारनामे पर चर्चा करते हुए धरना दिया। 
भाकियू नेताओं ने कहा कि योगी सरकार में लेखपाल शैलेंद्र मनमानी कर रहे हैं । वह किसी किसान की विरासत दर्ज नहीं कर रहे हैं । जो किसान उन्हें सुविधा शुल्क दे देता है उसकी विरासत दर्ज कर देते हैं। इसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने कहा कि यदि लेखपाल को नहीं हटाया गया तो वह कलेक्ट्रेट में ही अपनी पंचायत लगा देंगे। उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा ।दबंग लेखपाल को भाकियू जवाब देने में सक्षम है। लेकिन कानून व्यवस्था बनी रहे इस वजह से आज कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर भाकियू के जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य सहित सैकड़ों की तादात में किसान नेता मौजूद रहे। भाकियू नेता अरविंद राजपूत ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी कीमत पर नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए किसान मुख्यमंत्री के कार्यालय का दरवाजा खटखटाएंगे। किसानों ने लेखपाल के विरुद्ध मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।

RELATED ARTICLES

Most Popular