Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद में 50 लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

फर्रुखाबाद में 50 लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

फर्रुखाबाद (हि.स.)। झारखण्ड से बरेली जा रही 04 किलो अफीम के साथ 03 तस्करों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए तस्करों से एक कार भी बरामद की गई है। पकड़ी गई अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रुपये बताई गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक अजय पाल सिंह ने बताया कि शहर कोतवाल वेदप्रकाश को मुखबिर ने सूचना दी कि झारखंड के रांची जिले के तस्कर कार से अफीम बरेली ले जा रहे हैं। इस सूचना पर उन्होंने इटावा बरेली हाइवे पर घेराबन्दी की। मसेनी के निकट पुलिस को कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोक कर जब तलाशी ली तो 04 किलो अफीम कार से बरामद हुई। गाड़ी में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनका एक साथी मौके से फरार हो गया।

एएसपी ने बताया कि यह अंतरराज्यीय गिरोह है। जिसमें फर्रुखाबाद के किसी व्यक्ति के शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता। पकड़े गए तस्करों ने अपना यादवेंद्र पुत्र मुख्तियार निवासी इस्माइलपुर, थाना विसारतगंज, जिला बरेली, गुरुदास सिंह सरदार निवासी नोहरी थाना विसारतगंज जिला बरेली व विकास सिंह ठाकुर निवासी अंतपुर, थाना अलीगंज जिला बरेली बताया है। आरोपितों ने बताया कि झारखण्ड के जिला रांची से वह अफीम लाकर बरेली तथा अन्य महानगरों में तस्करी करते हैं। उनका एक साथी सबलू पुत्र सराफत निवासी अलीगंज बरेली मौके से फरार हो गया है। एएसपी ने बताया कि इन तस्करों के कब्जे से कार भी बरामद की गई है।

एएसपी अजयपाल सिंह ने बताया कि पकड़ी गई अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रूपये बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह फर्रुखाबाद में पहली बार पकड़ा गया है। लेकिन इसके तार फर्रुखाबाद के किसी व्यक्ति से जुड़े है। जिसका पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular