Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद में राज्यपाल ने की पांच उद्यमियों से बात

फर्रुखाबाद में राज्यपाल ने की पांच उद्यमियों से बात

फर्रुखाबाद (हि. स.)। प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल शुक्रवार की शाम फर्रुखाबाद पहुंची। उन्होंने पवन कोल्ड स्टोरेज में लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने लतेरा होम के उत्पाद को देखा तथा इस कम्पनी के द्वारा बनाये गए उत्पादों की प्रशंसा की।

भोलेपुर स्थिति लाटेरा होम पहुंच कर राज्यपाल ने इस फर्म द्वारा तैयार किये गए रजाई, गद्दा, बेड शीट तथा अन्य की यहां लगाई गई प्रदर्शनी को देखा, उन्होंने यहां 05 महिला उद्यमियों से बातचीत की। जरी कारीगरों का भी उन्होंने हौशला बढ़ाया। इससे पहले डीएम, एसपी तथा लाटेरा होम के मालिक गौरव सफड़, तथा व्यापारी नेता रोहित गोयल की मौजूदगी में दीप जला कर प्रदर्शनीय का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रदर्शनीय में रखे मोर पंख के पंखे से हवा करके देखा। महिला आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल ने राज्यपाल से भेंट की। इस दौरान सुरक्षा व्यस्था के कड़े इंतजाम रहे। राजयपाल आनन्दी बेन यहां आज 02 दिवसीय दौरे पर आई हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्यपाल आरआरसी के गेस्ट हाउस में विश्राम करने चली गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular