Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद: बेटे की पिटाई से क्षुब्ध बूढ़ी मां ने दे दी जान

फर्रुखाबाद: बेटे की पिटाई से क्षुब्ध बूढ़ी मां ने दे दी जान

-आठ दिन बाद शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला 

फर्रुखाबाद (हि.स.)। थाना कमालगंज क्षेत्र में अपने बेटे से परेशान एक बूढ़ी मां ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे ने उसके साथ आठ दिन पहले मार पीट की। जिन हाथों को चूम-चूमकर मां ने बेटे को बड़ा किया, उन्हें हाथों के बुढ़ापे पर उठने का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सकी। नतीजतन वह घर छोड़कर चली गई। 
 मंगलवार को इस वृद्ध महिला का शव पेड़ पर फांसी के फंदे में झूलता मिला। थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी सियादेवी (60) का पति महेन्द्र कई साल पहले मर चुका है। उसके दो पुत्र है। सुमिति व सुभाष का लालन पालन उसने बड़ी मुश्किल से किया। 20 जून को सिया देवी व उसके पुत्र सुभाष के बीच झगड़ा हुआ। सुभाष ने अपनी बूढ़ी मां सिया देवी पर हाथ उठा दिया। बेटे के इस व्यवहार से दुखी मां घर से चली गई। उसने गांव के बाहर ग्राम बहादुरापुर निवासी गजराज के चांदनी के पेड़ में साड़ी से फांसी लगा ली। 
 मंगलवार सुबह सिया देवी का शव लोगों ने पेड़ पर लटका देखा। जिसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बूढ़ी मां के चले जाने के बाद सुभाष ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पंपलेट भी चस्पा कराये थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गुण दोष के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular