Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद: प्राथमिक विद्यालय का लेंटर गिरा, 6 बच्चे घायल, दो गम्भीर

फर्रुखाबाद: प्राथमिक विद्यालय का लेंटर गिरा, 6 बच्चे घायल, दो गम्भीर

फर्रुखाबाद (हि.स.)। शमसाबाद थाना क्षेत्र में विद्यालय के लेंटर का कुछ हिस्सा शुक्रवार को टूट कर गिरने से 6 बच्चे घायल हो गए। घायलों में 2 छात्राओं की हालत चिंताजनक बनी हुई हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब 30 बच्चे क्लास में मौजूद थे।

कस्बा शमसाबाद के ग्राम रशीदपुर तराई के प्राथमिक विद्यालय आज जब क्लास में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे तभी लेंटर के पीछे का हिस्सा नीचे आ गिरा। लेंटर के प्लास्टर गिरने से क्लास में बैठे दो छात्राओं के सिर में काफी चोट आ गई, जबकि इस हादसे में कुल 6 बच्चे घायल हो गए। हादसे के समय रूम में 30 बच्चों को शिक्षक पढ़ा रहे थे। शिक्षक और प्रधानाध्यापक आनन-फानन घायल बच्चों को सीएचसी शमशाबाद पहुंचे और उनका इलाज कराया। घायल बच्चों में कक्षा 4 की छात्रा सोनम देवी और सुधा कुमारी हैं।

सोनम की मां का कहना है की मास्टर साहब ने पट्टी तो करवा दी लेकिन टिटनेस का इंजेक्शन नहीं लगवाया और जब बच्चों के चोट लगी तो उन्होंने हमें बताना तक उचित नहीं समझा। अपने आप चुपचाप शमशाबाद सीएचसी ले गए और पट्टी बंधवा कर मेरे पास छोड़ दिया। बताया कि, स्कूल में घटिया लागत से बना कमरों का हाल खस्ताहाल दिख रहा है। जिससे कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। पूरे विद्यालय में बालू की मात्रा ज्यादा लगाई गई जिससे प्लास्टर छूट रहा है। गांव वालों का कहना है कि 6 साल पहले इस कमरे का निर्माण कराया गया था।

चन्द्रपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular