Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद : दालमोठ कारखाने में भीषण आग, नहीं पहुंची दमकल की गाड़ी

फर्रुखाबाद : दालमोठ कारखाने में भीषण आग, नहीं पहुंची दमकल की गाड़ी

फर्रुखाबाद (हि.स.)। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को दालमोठ कारखाने में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जल कर राख हो गया।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में रिहायशी इलाके में सतेंद्र यादव के दालमोट के कारखाने में लगी भीषण आग से मोहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है। लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका है। बड़े पैमाने पर दालमोट के कारखाने में घी के टिन मौजूद होने से लगातार आग बढ़ रही है। रिहायशी इलाके में आग लगने से हड़कंप मचा हुआ है। शहर के घनी बस्ती में कारखाना मौजूद था। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है। दमकल विभाग की गाड़ी अभी तक मौके पर नहीं पहुंची है। शार्ट सर्किट से लगी आग विकराल रूप धारण कर चुकी है। परिजनों का रो-रो कर बेहाल है।

चन्द्रपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular