Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद : दस हजार का इनामी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद : दस हजार का इनामी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद (हि.स.)। मोहम्मदाबाद पुलिस ने रविवार को दस हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले 24 साल से दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहा था। 
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव मलोखर के रहने वाले रामवरन पुत्र सुरेंद्र सिंह ने वर्ष 1997 में एक युवती से दुष्कर्म किया था। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। उसके घर की कुर्की कर 10 हजार रुपये शासन से इनाम घोषित कर दिया गया। अभी कुछ साल पहले उस पर पास्को एक्ट लगाया गया। आज मोहम्मदाबाद के प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार बिंदु ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया यह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular