फर्रुखाबाद (हि.स.)। दरोगा हत्याकांड में पिछले 25 साल से फरार चल रहे अनुपम दूबे ने बुधवार सीजेएम न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। उनके हाजिर होने की खबर पर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई। अनुपम दूबे ने बताया कि जीआरपी ने उनके ऊपर जो मुकदमे दिखाए हैं, वह सब छूट चुके हैं। उधर, उनके घर पर कुर्की कार्यवाही जारी है।
बताते चलें कि, अनवरगंज जीआरपी में तैनात दरोगा राम निवास हत्याकांड में पिछले दो दिन से हुई पुलिस कार्यवाही से अनुपम दूबे पूरी तरह टूट गए। आज जैसे ही उनके घर कुर्की की कार्यवाही जीआरपी ने शुरू की उसके एक घण्टे बाद अनुपम दूबे ने फतेहगढ़ के सीजेएम न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। यह खबर लगते ही अनुपम समर्थकों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई। अनुपम दूबे ने कहा कि जीआरपी उन पर जो केस दिखा रही है, उन सभी मुकदमे वह छूट गए हैं। वही, दूसरी तरफ कुर्की कार्यवाही अभी जारी है।
पुलिस का कहना है कि कुर्की वारंट का न्यायालय का आदेश मिल जाने पर कार्यवाही रोकी जाएगी। जब तक न्यायालय का आदेश नहीं मिलता तब कार्यवाही चलती रहेगी।
