Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद-दबंगों ने दिनदहाड़े व्यापारी पर झोंके फायर, दहशत

फर्रुखाबाद-दबंगों ने दिनदहाड़े व्यापारी पर झोंके फायर, दहशत

-शहर कोतवाली के सामने दिनदहाड़े की घटना 

फर्रुखाबाद (हि.स.)। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को दबंग सभासद के भतीजों ने व्यापारी पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। दिन दहाड़े घटी इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दबंग युवक कोतवाली पुलिस को खुली चुनौती दे फायरिंग कर भाग गए। 
  यह घटना कोतवाली फर्रुखाबाद के सामने दोपहर बाद की है। मोहल्ला नुनहाई स्ट्रीट निवासी अनिल कुमार गौड़ पुत्र शिवचरण ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि अनिल कुमार की कोतवाली के सामने घुमना तिराहे के निकट कपड़े की दुकान है। वह दोपहर बाद कपड़े की दुकान पर बैठा था। उसी समय मोहल्ला नुनहाई निवासी सौरभ अग्निहोत्री व वरुण अग्निहोत्री कपड़े की दुकान पर पहुंचे और अनिल को गाली गलौज करने लगे। जब अनिल ने गाली देने का विरोध किया तो दबंगों ने जान से मारने की नियत से अनिल के ऊपर तमंचे से फायर किए। फायरिंग की घटना से भगदड़ मच गईं। दहशत के कारण अनिल काफी भयभीत हो गया। 
 घटना गोल्डी सारस्वत पंकज सारस्वत आदि दुकानदारों ने देखी। फायरिंग करने वाले दबंग तमंचे लहराते हुए नेहरू रोड की ओर भाग गए। दबंग युवक मोहल्ला नुनहाई निवासी सभासद श्रीमती अर्चना अग्निहोत्री के भतीजे हैं। क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Submitted By: Edited By: Rajesh Kumar Tiwari

RELATED ARTICLES

Most Popular