Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद : जीजा की पीटपीट कर हत्या, साला घायल

फर्रुखाबाद : जीजा की पीटपीट कर हत्या, साला घायल

फर्रुखाबाद (हि.स.)। थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में शादी के लिए रुपयों के लेन देन को लेकर जीजा की पीटपीट कर हत्या करदी गई। साले को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी श्रीपाल (40) ने थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी पुष्पेंद्र यादव के नौकर से 60 हजार रुपये लिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जितेंद्र की शादी नही हुई। आज श्रीपाल अपने साले अमर सिंह निवासी पिलखना थाना मेरापुर के साथ बाइक से जा रहा था।उसी समय पहले से घात लगाए बैठे गांव गनेशपुर निवासी पुष्पेंद्र यादव, अखिलेश यादव, रामनिवास, विनीत ने इन लोगों को पकड़ लिया। यह लोग इन दोनों को बंधक बनाकर अपने घर ले गये ओर मार-पीट कर गभीर रूप से घायल कर दिया। अमर सिंह का बेटा लखन चंपत नगला निवासी कुछ लोगों को लेकर जब इनके घर गया, तो वह अपने पिता व फूफा को वहां से ले आया। उसने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने श्रीपाल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर एएसपी अजय पाल सिंह घटना स्थल पहुंचे। एएसपी ने बातया कि शादी के लिए रुपये के लेन देन के लिए यह घटना घटी है। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापे मार रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular