Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद : जिपंचु में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में सपा...

फर्रुखाबाद : जिपंचु में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में सपा के पूर्व मंत्री कूदे

– सचिन को पार्टी से निकालने पर सपाई नाराज 
फर्रुखाबाद (हि.स.)। जिला पंचायत अध्यक्ष के 03 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी में घमासान मचा हुआ है। पूर्व विधायक एवं मंत्री नरेंद्र सिंह यादव भी अपनी बेटी के चुनाव प्रचार में कूद गए हैं। उनके पुत्र को पार्टी से निकाले जाने का समाजवादी कार्यकर्ताओं ने प्रबल विरोध किया है। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जो व्यक्ति सपा को नेस्तनाबूद करना चाह रहा है उसको पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रत्याशी बनाए हुए हैं। 
बताते चलें कि, समाजवादी पार्टी के सक्रिय नेता एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री मोनिका यादव पार्टी से बगावत करके भारतीय जनता पार्टी के समर्थन पर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही हैं। जिसको लेकर सपा हाईकमान ने मोनिका यादव के भाई सचिन यादव को गुरुवार को पार्टी से 06 माह के लिए बाहर कर दिया। इसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया है। सपा समर्थित कार्यकर्ता दुर्विजय सिंह यादव का कहना के जिस व्यक्ति ने विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की मुखालफत करके भाजपा का परचम लहराया। उसी व्यक्ति को समाजवादी पार्टी टिकट देकर चुनाव लड़ा रही है। 
श्री यादव का कहना है कि समाजवादी पार्टी समर्थित ब्लाक प्रमुखों के विरुद्ध और कोई अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए भाजपा से पहल नहीं किया, यह वही व्यक्ति पहल किया है जो आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का खासम खास बना हुआ है। उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ने भले ही मोनिका यादव को अपना समर्थन दिया है। लेकिन मोनिका यादव के बाबा से लेकर पिता अब तक सपा कीराजनीति में सक्रिय रहे हैं और जनता का हित करते रहे हैं।उनका कहना है कि मोनिका के बाबा राजेंद्र सिंह सात बार विधायक रहे। उनके पिता नरेंद्र सिंह 06 बार विधायक रहे। उन्हें सपा में मंत्री का दर्जा दिया गया। उनकी पुत्री मोनिका यादव यदि जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहीं है तो यह कोई गलत नहीं है। 
मोनिका की राजनीतिक पृष्ठभूमि पार्टी का माथा ऊंचा करने वाली है और जो व्यक्ति पार्टी के नाम को रोशन कर रहा है उसी व्यक्ति को सपा हाईकमान ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिसका खामियाजा समाजवादी पार्टी को भुगतना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव भी अपनी पुत्री मोनिका यादव के चुनाव प्रचार में कूद पड़े हैं। जिससे अधिकांश समाजवादी मोनिका यादव के पक्ष में उतर आए हैं। मौजूदा समय में जिला पंचायत की सीट पर चुनाव जीतने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुबोध यादव और पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री के बीच घमासान छिड़ा हुआ है। 
नरेंद्र सिंह यादव अब खुलकर अपनी पुत्री मोनिका यादव के चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। नरेंद्र सिंह यादव के चुनाव मैदान में कूद पड़ने से जहां मोनिका यादव की जहां चुनावी जमीन मजबूत हुई है। वहीं आने वाले समय में भाजपा को और लाभ मिलता नजर आ रहा है। सपा के जिलाध्यक्ष हाई कमान का मामला बता अपना पल्लू झाड़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular