Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद : घर में मिला दम्पति का शव, हत्या की आशंका

फर्रुखाबाद : घर में मिला दम्पति का शव, हत्या की आशंका

फर्रुखाबाद (हि.स.)। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दंपत्ति का शव मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है। दोनों शव कमरे से बरामद किए गए हैं। आशंका है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।

कमालगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव बिचपुरी का रहने वाला सोनू (35) और उसकी पत्नी पुष्पा (30) फतेहगढ़ के हाथीखाना में मिश्रीलाल के मकान में पांच माह से किराये पर रह रहे हैं।  

सोनू मजदूरी करके अपने परिवार की जीविका चलाता था। आज जब दोपहर तक उसका गेट नहीं खुला तो मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दम्पति के शवों को कब्जे में ले लिया हैं।

क्षेत्राधिकारी नगर राजवीर सिंह ने बताया कि सोनू की पत्नी पुष्पा विहार की रहने वाली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह पता लग सकेगा कि इन दोनों की मौत कैसे हुई है। पति पत्नी के शव मिलने की सूचना पर घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular