Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद : गैंगस्टर पिंटू यादव की पत्नी समेत 54 लाख की संपत्ति...

फर्रुखाबाद : गैंगस्टर पिंटू यादव की पत्नी समेत 54 लाख की संपत्ति कुर्क

फर्रुखाबाद (हि.स.)। मोहम्मदाबाद पुलिस ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर में निरुद्ध दंपति की अवैध रूप से अर्जित की गई लाखों रुपयों की संपत्ति कुर्क कर ली है।

पुलिस ने मोहल्ला बलराम नगर निवासी गैंग लीडर हरगोविंद सिंह यादव उर्फ पिंटू पुत्र श्याम सिंह की 48 लाख 72 ,272 रुपये कीमती संपत्ति एवं उसकी पत्नी अनीता देवी की 5 लाख 82,960 रूपये कीमती संपत्ति कुर्क कर ली है।

पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गैंगस्टर लीडर व उसकी पत्नी की 54 लाख 55,232 रूपये कीमती संपत्ति जब्त की गई है। गैंग लीडर पिंटू के ऊपर कोतवाली मोहम्दाबाद एवं मेरापुर थाने में 11 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

थाना पुलिस ने अपराधी पिंटू के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। पिंटू की संपत्ति कुर्क होने की जानकारी मिलने पर अन्य अपराधियों में भय व्याप्त हो गया है।

चंद्रपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular