Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद : गरीब विधवा के दो बच्चों का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज

फर्रुखाबाद : गरीब विधवा के दो बच्चों का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज

गरीब विधवा के दो बच्चों का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज 
फर्रुखाबाद(हि.स.)। थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र से लापता हुए विधवा मां के बच्चों के मामले में पुलिस ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों बच्चों के अपहरण से विधवा मां घर-घर जाकर अपने बच्चों की तलाश कर रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम का हैवतपुर गढ़िया काशीराम कॉलोनी ब्लॉक नंबर 5/74 में रहने वाले रिक्शा चालक रहीस की मौत हो चुकी है।
 उसकी पत्नी शबनम कोल्ड स्टोरेज में आलू बीन कर अपने बच्चों का भरण पोषण करती है। वह रोज शीतगृह में आलू बीनने जाती तो पुत्री सफीना (10) पुत्र नियाजी(4) को घर छोड़ जाती थी। वह बुधवार को देर रात जब शीतगृह से मजदूरी करके लौटी तो अपने जिगर के टुकड़ों को घर पर न पाकर अचेत हो गई। शबनम ने रात 3 बजे बच्चों के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बुधवार को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 
 थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह ने बताया की बीती रात 3 बजे से ही बच्चों को तलाश कर रहे हैं। इस समय लाल गेट पर पुलिस सुरागरसी कर रही है। सीसीटीबी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। अभी तक बच्चों का कोई पता नहीं चला है। वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular