फर्रुखाबाद( हि. स.) अमृतपुर थाना क्षेत्र में फसल की रखवाली करने गए दो किसानों के शव शुक्रवार को फांसी पर लटकते मील।दोनो किसान चचेरे भाई थे। इस घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर कोटियापुर निवासी विनय प्रताप वर्मा(18) अपने ताऊ सुरेश के 17 वर्षीय पुत्र मंगली के साथ गेंहू की फसल की रखवाली करने गया था।
देर रात सुरेश का दूसरा पुत्र राजेश उधर से गुजरा तो विनय और मंगली के शव बबूल के दो अलग-अलग पेड़ पर धोती से बने फांसी के फंदे पर झूल रहे थे।जिसकी सूचना परिजनों को राजेश नें परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद मृतक विनय की माँ सुनीता और मृतक मंगली की माँ सुखरानी के साथ ही आदि परिजन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ मौके पर आ गये। पूर्व प्रधानपति चीनू नें थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा, थानाध्यक्ष जसबंत सिंह आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस नें शव नीचे उतार कर उन्हें कब्जे में ले लिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।ग्रामीणों के यह बात हजम नही हो रही की आखिर एक साथ दोनों का फांसी लगाने का मतलब क्या है।परिजन फांसी लगाने की घटना को संदिग्ध मान रहे है। पुलिस भी अभी किसी नतीजे पर नही पंहुची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप नें बताया कि जाँच की जा रही है शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Submitted By: Edited By: Mohit Verma
फर्रुखाबाद-खेत की रखवाली करने गए किसानों के शव फांसी पर झूलते मिले
RELATED ARTICLES
