Tuesday, January 13, 2026
Homeराष्ट्रीयफर्टिलाइजर कंपनियां रोजाना करेंगी 50 टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति : मांडविया

फर्टिलाइजर कंपनियां रोजाना करेंगी 50 टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति : मांडविया

विजयालक्ष्मी
नई दिल्ली (हि.स.)। ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए देश की फर्टिलाइजर कंपनियां 50 टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करेंगी। उर्वरक और रसायन राज्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को सार्वजनिक और निजी दोनों उर्वरक कंपनियों के साथ ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाने की संभावना पर चर्चा की।
मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा कि गया है कि बुधवार को इफको (आईएपएफसीओ) जैसी फर्टिलाइजर कंपनियों ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में प्रतिदिन 50 टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करने की बात कही है। इफको, गुजरात राज्य उर्वरक और रसायन (जीएसएफसी), गुजरात नर्मदा घाटी उर्वरक और रसायन (जीएनएफसी) और अन्य उर्वरक कंपनियां ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular