Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्जी मुकदमा दर्ज मामले में पीड़ित प्रधान ने बेटे संग पुलिस आयुक्त...

फर्जी मुकदमा दर्ज मामले में पीड़ित प्रधान ने बेटे संग पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार

– चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान ने पाक्सो सहित अन्य धाराओं में दर्ज कराया था मुकदमा

– पुलिस आयुक्त ने एसीपी कर्नलगंज को जांच सौंपकर सात दिन में रिपोर्ट मांगी

कानपुर (हि.स.)। जनपद के ग्वालटोली थाने में पाक्सो सहित गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमें को लेकर पीड़ित संग दर्जनों प्रधानों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। मामले में आरोपों को फर्जी बताते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाई की मांग की है। पुलिस आयुक्त ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाई किए जाने का आश्वासन देते हुए जांच एसीपी कर्नलगंज को सौंपी है।

आपको बता दें कि, बीते माह लोधवा खेड़ा प्रधान निर्मला और उनके परिवार पर पाक्सो सहित गंभीर धाराओं में ग्वालटोली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। गुरुवार को दर्जनों प्रधानों संग पीड़ित रवि निषाद का परिवार ने पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे। पुलिस आयुक्त से मिलकर मामले में फर्जी फंसाने की बात कही और सभी आरोपों को असत्य बताया। उनका कहना है कि प्रधानी की रंजिश के चलते साजिश कर परिवार को फंसाया जा रहा है।

मामले में पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने 7 दिन का समय देते हुए एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय को जांच सौंपी है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। आरोप फर्जी पाए जाने पर दोषियों पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular